Lohardaga : केमिकल लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल, यातायात सामान्य करने की कोशिश

लोहरदगा : कुडू चंदवा मुख्य पथ एनएच 75 स्थित कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत केडवारी मोड़ के सामीप एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक घायल हो गया। ट्रक में एलुमिना हाइड्रेट नामक रासायनिक पदार्थ लदा हुआ था, जिसका विभिन्न उद्योगों में प्रयोग किया जाता है। घटना रविवार की सुबह समय करीब 11 बजे हुई जब कुडू से चंदवा की ओर जा रहा ट्रक संख्या एमपी 65 एच – 0391 बरसात के कारण हुए कीचड़ में जाने के बाद फिसल गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद केमिकल का कुछ हिस्सा सड़क पर फैल गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक को हटाने और यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें : 100 करोड़ से अधिक के बैंक फ्रॉड केस में ED ने साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के पिता से की लंबी पूछताछ

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time