opinion poll : बिहार में NDA के पक्ष में माहौल, लेकिन CM के लिए तेजस्वी पहली पसंद, मुस्लिम वोटर महागठबंधन के साथ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आए एक ओपिनियन पोल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। InkInsight द्वारा जारी किए गए इस सर्वेक्षण में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) और अन्य छोटी पार्टियों का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करने की राह पर है। सर्वे के मुताबिक 48.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए को वोट देंगे, जबकि उनमें से 35.8 प्रतिशत ने कहा कि वे राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों के महागठबंधन को वोट देंगे। सर्वे में एनडीए को महागठबंधन पर स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Nagpur केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में आर्थिक असमानता पर चिंता जताई, कहा पैसा कुछ अमीरों के हाथों में केंद्रित हो रहा

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए पसंद

तेजस्वी यादव (राजद) – 38.3%
नीतीश कुमार (जदयू) – 35.6%
चिराग पासवान (LJP-R) – 4.6%
प्रशांत किशोर (जन सुराज) – 2.3%
सम्राट चौधरी (भाजपा) – 1.7%
भाजपा से नया चेहरा चाहिए – 12.3%
लिंग के आधार पर वोटिंग रुझान

पुरुषों में NDA को पसंद करने वालों का प्रतिशत: 43.6%
महिलाओं में NDA को पसंद करने वालों का प्रतिशत: 54.7%
वहीं महागठबंधन को पुरुषों में 39.8% और महिलाओं में 31.2% समर्थन मिला है।

इसे भी पढ़ें : Purnia : बिहार में नरसंहार, 5 लोगों को जलाकर मार डाला गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विकास योजनाओं की सुस्त रफ्तार और गुणवत्ता पर उपायुक्त सख्त, लंबित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का दिया निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला…

Spread the love

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time