West Singhbhum: BPL छात्रों को मिली स्कूली पुस्तकों की सौगात

गुवा: सेल की गुवा आयरन माइंस द्वारा चलाई जा रही सीएसआर निःशुल्क शिक्षा योजना के अंतर्गत सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में अध्ययनरत 50 बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले) छात्रों के बीच पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन सेल प्रबंधन की ओर से किया गया.

कार्यक्रम के दौरान सहायक उप महाप्रबंधक अनील कुमार ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए. उन्होंने जानकारी दी कि पिछले वर्ष 32 बीपीएल छात्र इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 50 हो गई है.

इस वर्ष रोवाम, ठाकुरा और गुवासाई जैसे सीएसआर से जुड़े गांवों से 18 नए बीपीएल छात्रों को इस योजना में शामिल किया गया है. इस तरह कुल लाभार्थी छात्रों की संख्या अब 50 हो गई है. यह पहल न केवल शैक्षणिक सहयोग का उदाहरण है, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक ठोस कदम है.

इस अवसर पर गुवा माइंस के महाप्रबंधक (माइंस) एसपी दास, महाप्रबंधक (एचआर) पी के सिंह तथा महाप्रबंधक (भूविज्ञान) डॉ. टीसी आनंद भी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि सेल आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी जनहितकारी योजनाओं का विस्तार करता रहेगा.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: NH की सर्विस रोड बनेगी दुर्घटनाओं का अड्डा, बदहाली पर विधायक ने ली सुध


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Jamshedpur : अब WhatsApp पर दर्ज होगी जनसमस्या, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ चैटबोट सेवा का किया शुभारंभ, 8580090001 नंबर जारी

जमशेदपुर : शहर और जिले के लोगों को अब अपनी जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time