West Singhbhum: मूसलधार बारिश बनी आफत, गांव में ढहा एक और घर

गुवा: सारंडा के सुदूरवर्ती छोटानागरा पंचायत अंतर्गत दुबिल गांव के हेंदेदिरी टोला में लगातार हो रही तेज बारिश ने एक और गरीब परिवार को बेघर कर दिया. मंगलवार की तड़के करीब चार बजे सुरजमुनी चाम्पिया, पति जुमल चाम्पिया का कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया.

बारिश के कारण घर के साथ-साथ अलमीरा, बक्सा, मोबाइल, जरूरी कागजात और खाद्यान्न सामग्री भी नष्ट हो गई. मिट्टी, पानी और मलबे के बीच परिवार अब न तो घर में रह सकता है और न ही भोजन पका सकता है. खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करना अब उनकी मजबूरी बन चुकी है.

सुरजमुनी चाम्पिया और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन, अंचलाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे बेहद गरीब हैं और उन्हें तुरंत सहायता तथा मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि इस मानसूनी आपदा में वे सिर ढकने का इंतजाम कर सकें.

पंचायत की मुखिया मुन्नी देवगम ने कहा कि दुबिल गांव के अधिकांश गरीब परिवारों के पास एक या दो कमरों के ही कच्चे मकान हैं. घर गिरने की स्थिति में उनके पास रहने का कोई विकल्प नहीं बचता. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह ऐसे मामलों में त्वरित राहत दे और गरीबों को प्राथमिकता पर सहायता प्रदान करे.

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण सारंडा क्षेत्र के कई गांवों में कच्चे मकान खतरे में हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना या आपदा प्रबंधन की तैयारी नहीं दिखाई दे रही है.

ग्रामीणों की मांग है कि सरकार इलाके में सर्वेक्षण कर ऐसे परिवारों की सूची बनाए जिनके पास आवास नहीं है या जिनके घर अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास योजना एवं आपात राहत सहायता प्रदान की जाए ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: BPL छात्रों को मिली स्कूली पुस्तकों की सौगात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सड़क हादसों पर प्रशासन गंभीर, SDM की अगुवाई में हुई हाई लेबल बैठक, बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि हुए शामिल 

जमशेदपुर : शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रहे सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में जा रही लोगों की जान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई षष्ठी पूजा, महिलाओं ने परिवार की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा संपूर्ण विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time