Jadugora: तिलामुड़ा की सड़क बनेगी कभी सड़क? या यूं ही हर साल बहती रहेगी ‘विकास’ की नहर?

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलामुड़ा गांव की मुख्य सड़क हल्की बारिश में ही नहर का रूप ले लेती है. यह स्थिति कोई नई नहीं, बल्कि वर्षों से बनी हुई है. बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और ग्रामीणों को कीचड़ व दलदल से होकर गुजरना पड़ता है.

बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों को स्कूल जाना, ग्रामीणों को बाजार पहुंचना या किसी आपात स्थिति में बाहर निकलना—सबकुछ चुनौतीपूर्ण हो जाता है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क एक बड़ी समस्या बन जाती है. कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती.

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की गई. हर बार आश्वासन तो मिला, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ. सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है.

ग्रामीणों का सवाल है कि जो नेता खुद को ‘विकास पुरुष’ कहने से नहीं चूकते, उनकी नजर तिलामुड़ा गांव की इस समस्या पर आखिर कब पड़ेगी? क्या हर चुनाव के बाद तिलामुड़ा की सड़क यूं ही पानी में बहती रहेगी?

गांव के लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. अब वे सिर्फ वादे नहीं, ज़मीनी काम देखना चाहते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: जेल से रिहा हुए भूषण पहाड़िया, समुदाय में खुशी की लहर – पूजा स्थल को बचाने के चक्कर में हुआ था केस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time