Jadugora: बारिश में खुलीं भ्रष्टाचार की परतें, ढ़ही UCIL कॉलोनी की चारदीवारी

जादूगोड़ा: लगातार बारिश के चलते यूसिल कॉलोनी की गुरा नदी से सटी चारदीवारी बीती रात भरभराकर गिर गई. यह वही दीवार है, जिसे कॉलोनी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महज एक वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से बनवाया गया था. दीवार के गिरने ने निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चारदीवारी का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा है. स्थानीय नागरिकों और कुछ कर्मचारियों द्वारा बार-बार घटिया निर्माण सामग्री की शिकायतें की गई थीं. पहली ही बारिश में दीवार का गिरना इन शंकाओं को सच साबित करता है. सामाजिक मंचों पर इसे यूसिल में योजनाओं के नाम पर हो रही कमीशनखोरी का जीता-जागता उदाहरण बताया जा रहा है.

चारदीवारी के ढहने से यूसिल कॉलोनी में अब असामाजिक तत्वों का प्रवेश और भी आसान हो गया है. स्थानीय लोगों की मानें तो पहले भी कई बार अपराधी इसी मार्ग से कॉलोनी में घुसकर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. अब सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह खतरे में है.

चारदीवारी के निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंकाओं को लेकर पूर्व में भी आवाजें उठ चुकी थीं. अब देखना यह होगा कि यूसिल प्रबंधन इस पर कोई कड़ा निर्णय लेता है या हमेशा की तरह जांच की फाइलें दबाकर मामले को रफा-दफा कर देता है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का तीन मंत्रियों ने किया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान सरायकेला :…

Spread the love

breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *