जादूगोड़ा: लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जादूगोड़ा स्थित नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट का छोटा पुलिया देर शाम जलमग्न हो गया है. इस कारण से पर्यटक अब क्षेत्र की प्राकृतिक छटा का आनंद लेने नहीं आ पा रहे हैं. पुलिया के डूबने से आने-जाने का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है.
सामाजिक कार्यकर्ता विद्या दास ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में अभूतपूर्व वर्षा हो रही है. इसकी वजह से कई स्थानीय नदियां उफान पर हैं, और जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. यही कारण है कि नरवा पहाड़ क्षेत्र का छोटा पुलिया पानी में पूरी तरह समा गया.
इस प्राकृतिक आपदा से सिर्फ पर्यटक ही नहीं, बल्कि किसान भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. विद्या दास ने बताया कि खेतों में धान के लिए तैयार किया गया चारा पूरी तरह सड़ चुका है. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, और आगामी फसल चक्र पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: बारिश में खुलीं भ्रष्टाचार की परतें, ढ़ही UCIL कॉलोनी की चारदीवारी
There is no ads to display, Please add some



















































