West Singhbhum: गुरुपूर्णिमा पर साईं बाबा की पालकी यात्रा ने बांधा भक्ति का समां

गुवा : गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा के कैलाश नगर में साई बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रातः काल विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुए इस पर्व में दोपहर से देर शाम तक साईं बाबा की पालकी पूरे गुवा नगर में भ्रमण करती रही।

“ओम साईं राम” के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए साईं बाबा का स्वागत किया और पालकी यात्रा के साथ चलकर दिव्यता का अनुभव किया।

पूजन उत्सव के दौरान मनिषा गुच्छैत ने साईं बाबा के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए कहा कि—
“साईं की धूनी की भभूत से लोगों के दुख-दर्द दूर होते थे. समाधि लेने से पहले वे अपने बटुए से भक्तों को सोने-चांदी के सिक्के देते थे. यहां तक कि ब्रिटिश अधिकारियों ने उनके चमत्कारों की जांच तक कराई थी, परंतु वे आज भी रहस्य ही बने हुए हैं.”

पालकी यात्रा के समापन के बाद भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। साईं बाबा के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में चंद्रिका खण्डाईत, मनिषा, मोनिका बोसा, आशीष बोसा, सृष्टि बोसा, अंश बोसा सहित दर्जनों श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर बाबा की पालकी यात्रा को सफल और भव्य बनाने में योगदान दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान ने पकड़ी रफ्तार, ये हैं स्वच्छता के 6 मूल मंत्र


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time