Bahragora: बहरागोड़ा में विकास योजनाओं पर विधायक समीर मोहंती ने अधिकारियों संग की बैठक

बहरागोड़ा: शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती और अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक का उद्देश्य था – प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना और विकास की रफ्तार को गति देना.

विधायक ने विशेष रूप से अबुआ आवास योजना, पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, मईंया योजना, वृद्धा और विधवा पेंशन, तथा भूमि विवाद जैसे विषयों को बैठक में प्रमुखता से उठाया. उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिए.

विधायक समीर मोहंती ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर विशेष बल देते हुए कहा कि मानसून के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को पूरी तरह सजग रहना चाहिए. उन्होंने आवश्यक संसाधनों और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से असित मिश्रा, निर्मल दुबे, रासबिहारी साउ, पप्पू राउत, नाड़ू गोपाल माईति, बिषु ओझा, यदुपति राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. इन लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को साझा करते हुए समाधान की मांग रखी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खाऊ गली बनी ‘खौफ गली’? गोलीबारी से दहला बिष्टुपुर, झामुमो विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time