Jadugora: गुरा नदी ने बरपाया कह तीन घर बहे, उजड़ी जीवन भर की कमाई – प्रशासन से गुहार

जादूगोड़ा: लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमजुड़ी पंचायत के खुर्शी गांव में भारी तबाही मचा दी है। नरवा पहाड़ से निकलने वाली गुरा नदी उफान पर आ गई और उसका पानी गांव में घुस आया। नदी के प्रचंड प्रवाह ने ग्रामीणों के घर और जीवन दोनों को तहस-नहस कर दिया।

गांव के निवासी विष्णु मंडल, कार्तिक मानस और महिला ज्योत्सना मंडल का घर नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इनके फूस-नुमा घर ढह गए और घर में रखा अनाज, बर्तन, आटा, बीज और अन्य सामान पानी में बह गया। अनुमानित रूप से करीब 20 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पीड़ितों के अनुसार – “घर में 75 किलो चावल, 20 किलो धान के बीज, 10 किलो आटा, बर्तन और जरूरत की तमाम चीजें बह गई हैं। अब सिर छुपाने की भी जगह नहीं बची है।”

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत सचिव अमित रौशन बाड़ा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सरकारी प्रावधान के तहत यथासंभव मदद का भरोसा दिया। हालांकि, राहत कब तक पहुंचती है यह अब प्रशासनिक कार्यशैली पर निर्भर करेगा। प्रशासनिक तंत्र को अब यह तय करना होगा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीणों को त्वरित सहायता कैसे प्रदान की जाए। वर्षा का मौसम अभी जारी है और गुरा नदी के आस-पास बसे गांवों के लिए खतरा टला नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें : 

Saraikela: गणपति मिल्क फैक्ट्री में मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ दिया धरना, मजदूरी दर में भेदभाव का आरोप

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time