Jamshedpur: चार गुना बढ़ी टाटानगर स्टेशन की पार्किंग शुल्क, अब नियमबद्ध तरीके से की जा रही वसूली

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग स्टैंड में अब पार्किंग शुल्क की वसूली पूरी तरह रेलवे के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने इसकी अनुमति प्रदान की है और रेट चार्ट भी सार्वजनिक रूप से पार्किंग स्थल पर लगा दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को शुल्क की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

रेलवे द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार, नया पार्किंग ठेका पिछले ठेके की तुलना में चार गुना अधिक राशि में आवंटित किया गया है। इसी अनुपात में पार्किंग शुल्क में भी वृद्धि की गई है।

स्टैंड संचालकों का कहना है कि यह वृद्धि पूरी तरह नियम के तहत है और इसे लेकर अब तक किसी वाहन चालक, चाहे वह बाइक, कार या टेंपो चालक हो, ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खाऊ गली बनी ‘खौफ गली’? गोलीबारी से दहला बिष्टुपुर, झामुमो विधायक प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

पार्किंग प्रबंधन समिति के अनुसार, हाल के दिनों में पार्किंग शुल्क को लेकर उठे विरोध और आरोप-प्रत्यारोप राजनीति से प्रेरित हैं। संचालकों ने स्पष्ट किया कि कोई अवैध वसूली नहीं हो रही है और सभी प्रक्रियाएं रेलवे के नियमों के तहत की जा रही हैं।

इस बार के ठेकेदार ने कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु उन्हें नीली रंग की टी-शर्ट और पहचान पत्र प्रदान किए हैं। इससे पार्किंग कर्मचारियों की पहचान अब स्पष्ट हो सकेगी।

पूर्व ठेकेदार द्वारा बनाया गया पुराना ऑफिस हटा दिया गया है और नए ऑफिस का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे 15 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा स्थायी रेट चार्ट भी अब बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से लगाया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : Sawan 2025: शिवभक्तों का सबसे पावन महीना — सावन आज से, इन मंत्रों का शिव पूजन में करें जप

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time