Jamshedpur: पूर्व सांसद और मंत्री चन्द्रशेखर दुबे का निधन, कांग्रेस ने तीन दिनों के लिए झुकाया पार्टी का झंडा

जमशेदपुर:   झारखंड के प्रख्यात मजदूर नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन ने कांग्रेस और राज्य को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। उनके निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपने शोक संदेश में कहा कि ददई दुबे न केवल एक लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे, बल्कि मजदूर वर्ग के लिए संघर्षशील योद्धा भी थे। उनके कार्यों ने उन्हें मजदूरों के मसीहा की पहचान दी। उनका निधन झारखंड की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक बड़ी रिक्तता छोड़ गया है।

ददई दुबे के सम्मान में तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा तीन दिनों के लिए झुका दिया गया है। साथ ही, अगले तीन दिनों तक सभी राजनीतिक गतिविधियां स्थगित रखने की घोषणा की गई है। जिला कांग्रेस कमिटी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University और MTMC के बीच MoU, फैकल्टी एक्सचेंज और आउटरीच पर होगा फोकस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time