Jamshedpur: योजनाओं की देरी पर उप विकास आयुक्त ने दिखाई सख्ती, 3 दिन में प्लिंथ नहीं तो कार्रवाई तय

जमशेदपुर:  उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सोनाहातू और कालापाथर पंचायतों का दौरा कर मनरेगा और अबुआ आवास योजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की मैदान स्तर पर समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना और अबुआ आवास निर्माण कार्यों की प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने पाया कि कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हुई हैं। इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

प्रखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अबुआ आवास योजना की तीनों किस्तों के बाद भी अधूरे घरों को लेकर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि 60 दिन या उससे अधिक समय से लटके प्लिंथ, लिंटर और पूर्ण आवास की जियो टैगिंग शीघ्र पूरी कर ली जाए।

ऐसे लाभुक जिन्होंने पहली किस्त की राशि लेने के बाद भी प्लिंथ तक का निर्माण नहीं किया है, उन्हें चिन्हित किया गया। सभी पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों को 20-20 ऐसे लाभुकों की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिनके प्लिंथ कार्य तीन दिन में हर हाल में पूरा कराना है।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, एपीओ (मनरेगा), जिला समन्वयक (आवास), जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने BLA नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों से की स्पष्ट अपील

 

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *