Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने BLA नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों से की स्पष्ट अपील

जमशेदपुर:   पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का केंद्रबिंदु रहा Booth Level Agent (BLA) की नियुक्ति प्रक्रिया और उनकी सक्रिय भागीदारी।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने की सुविधा दी है, ताकि मतदाता सूची के संधारण और संशोधन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची निर्धारित समय के भीतर प्रस्तुत करें।

बैठक के दौरान बीएलए की भूमिका, दायित्व और नियुक्ति प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बीएलए न केवल बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों की त्रुटियों को सुधारने में मदद करेंगे, बल्कि चुनाव व्यवस्था की पारदर्शिता और दक्षता में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग की निर्धारित समयसीमा और दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि बीएलए की तैनाती लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का एक अहम माध्यम है।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, एसओआर राहुल आनंद, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में रूर्बन मिशन और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा, हेरिटेज म्यूजियम के अधूरे कार्य होंगे पूर्ण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time