Bahragora: बहरागोड़ा में प्रशासनिक छापेमारी से मची खलबली, 5000 CFT बालू जब्त – FIR दर्ज

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा अंचल क्षेत्र के मधुआबेड़ा, मुड़ादेवता और गुहियासोल गांवों में शनिवार को अवैध बालू खनन और भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई. गुप्त सूचना के आधार पर अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त छापेमारी के दौरान लगभग 5000 CFT बालू जब्त किया गया.

इस संबंध में बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 50/2025 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में तेजी से जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

अंचल अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह की छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: चोरी की स्कूटी समेत युवक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time