Bahragora: सरकारी ज़मीन से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस और प्रशासनिक टीम रही मौजूद

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के बड़ापारुलिया गांव में शनिवार को प्रशासन ने सरकारी ज़मीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कड़ी कार्रवाई की. आंगनबाड़ी भवन निर्माण के उद्देश्य से इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया.

इस दौरान बरसोल थाना पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया गया. जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था.

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई यहीं तक सीमित नहीं रही. प्रशासन की ओर से पारुलिया चौक स्थित सभी अस्थायी दुकानों को भी हटाने के लिए मौखिक आदेश दिया गया है. जल्द ही इस दिशा में भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

कार्रवाई के दौरान एएसआई कुलदीप ठाकुर, सिकंदर यादव, चौकीदार गोपाल मुर्मू, एसमिति दास, अंजना पाल, पोली दास, प्रीति पात्र, बंदना मुंडा, अक्षय मंडी सहित कई कर्मी मौके पर उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में प्रशासनिक छापेमारी से मची खलबली, 5000 CFT बालू जब्त – FIR दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time