Jamshedpur: जीण माता का सिंघारा व झूलन उत्सव 5 अगस्त को, तैयारी जोरों पर

जमशेदपुर:  जमशेदपुर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार द्वारा 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर के द्वितीय तल पर जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन की तैयारी को लेकर श्री अग्रसेन भवन साकची में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजकुमार रिंगसिया ने की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बिनोद खन्ना ने महोत्सव 2025 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

धार्मिक आयोजन में क्या-क्या होगा विशेष?
संस्थापक शंभु खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों के लिए निम्न आकर्षण होंगे:
श्री जीण मंगल पाठ
माता का भव्य श्रृंगार
अखंड ज्योत
माता जी का जन्मोत्सव
झूलन उत्सव
भजनों पर भक्तिपूर्ण नृत्य
छप्पन भोग प्रसाद वितरण
यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद का केंद्र बनने जा रहा है।

बैठक में बजरंग लाल अग्रवाल, शंभु खन्ना, तुलसी खेमका, सुनील देबुका, गोपाल बेगराजका, पवन शर्मा, मनोज खन्ना, पवन संघी, अन्नत अग्रवाल समेत कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव और जिम्मेदारियाँ साझा कीं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मौसम की मार से सतर्क प्रशासन, सभी स्वयंसेवकों की सूची अद्यतन रखने का निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time