Deoghar: लंबी दूरी की ट्रेनों में मेडिकल बोगी जोड़ने की उठी मांग, रेल मंत्री को भेजा गया प्रस्ताव

देवघर:  झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में मेडिकल सहायता से युक्त विशेष बोगी जोड़ी जाए. उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधा से रेल यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने वाले यात्रियों को तत्काल राहत मिल सकेगी.

अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में चिकित्सा सुविधा नहीं रहती. ऐसे में जब किसी यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ती है, तो उसे किसी स्टेशन पर उतारकर ही उपचार दिलाना पड़ता है. इससे न केवल परेशानी होती है, बल्कि कई बार समय पर चिकित्सा न मिलने के कारण गंभीर स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है.

उन्होंने कहा कि अगर ट्रेनों में विशेष मेडिकल एड बोगी जुड़ जाए तो गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार मिलना संभव होगा. इससे न केवल यात्रियों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि रेल प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: बाबा बैद्यनाथ में हुई बेलपत्री पूजा, 1008 बेलपत्र पर अंकित रामनाम से हुआ अभिषेक

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Bahragora : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने थाना प्रभारी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर की चर्चा

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने गुरुवार को बहरागोड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time