Deoghar: तालाब में कमल फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत, बाबा मंदिर के पास बेचते थे फूल

देवघर:  देवघर जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोबरशाला गाँव स्थित बड़का तालाब में कमल फूल तोड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के बाभनगामा तिवारी टोला निवासी 47 वर्षीय परितोष तिवारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, परितोष तिवारी शुक्रवार शाम कमल के फूल तोड़ने गोबरशाला के बड़का तालाब में उतरे थे। देर शाम तक जब वे लौटे नहीं, तो परिजन और ग्रामीण उन्हें खोजने तालाब में उतरे। कई प्रयासों के बावजूद जब शव नहीं मिला, तो शनिवार सुबह पथरड्डा पुलिस को सूचना दी गई और एनडीआरएफ की टीम बुलाने का अनुरोध किया गया।

एनडीआरएफ टीम के आने से पहले ही दर्जनों ग्रामीणों ने फिर से तालाब में उतरकर घंटों मशक्कत की। अंततः परितोष का शव तालाब से निकाला गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।

मृतक के परिजन एवं भाजपा नेता संतोष तिवारी ने बताया कि परितोष हर वर्ष सावन के महीने में तालाबों से कमल फूल तोड़कर देवघर के बाबा मंदिर परिसर में स्थित फूल की दुकानों में बेचते थे। यही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन था।

परितोष तिवारी अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनके असमय निधन से परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। गाँव में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने प्रशासन से परिजनों के लिए सहायता की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: श्रावणी मेला का तीसरा दिन, बाबा बैद्यनाथ के धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत RPF ने दो नाबालिग को सुरक्षित बचाया, मेदिनीपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा 

खड़गपुर : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खड़गपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग घटनाओं में रेलवे परिसर में अकेले भटक…

Spread the love

Muri : सिल्ली-मुरी में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों एवं स्कूलों में घुसा पानी

मुरी : अगले दो दिनों से सिल्ली मुरी में लगातार बारिश होने से सिल्ली-मुरी में जगह-जगह बरसात का पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति सिंगपुर चौक से सिंगपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time