गुवा: सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल, चिड़िया में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. विद्यालय के प्राचार्य शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में क्रीड़ा शिक्षक सुमित सेनापति ने छात्रों को परेड का प्रशिक्षण दिया. परेड से जुड़े सभी निर्देश बच्चों को सावधानीपूर्वक सिखाए गए. बच्चों की शानदार और अनुशासित परेड ने आयोजन में उत्साह का संचार किया.
गणतंत्र दिवस का महत्व
इस अवसर पर प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है. यह केवल संविधान लागू होने का प्रतीक नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों और बलिदानों की भी याद दिलाता है, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई.
शिक्षकों की सहभागिता
कार्यक्रम में शिक्षकों का सक्रिय योगदान देखने को मिला. इसमें कर्ण सिंह आर्य, एसके पांडेय, ललित मोहन, अभय कुमार, मौमिता मजुमदार, मौसमी दास मजुमदार, आशीष कु झा, नित्यानंद भक्त और किशोर झा समेत अन्य शिक्षकों ने अपने प्रयासों से आयोजन को सफल बनाया.
इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, पेट में घुसा गार्डवाल का रॉड