गुवा: गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव के 35 वर्षीय युवक हुरा चाम्पिया सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. यह दुर्घटना मंगलवार देर शाम 7:00 बजे के आसपास हुई.
घटना का विवरण
हुरा चाम्पिया बैंक से पैसे निकालने के बाद गुवा बाजार में खरीदारी कर वापस अपने गांव गंगदा साइकिल से लौट रहा था. जब वह नुईया गांव से आगे घाटकुरी पहुंचा, तो अंधेरे में रास्ता न देख पाने के कारण वह सड़क किनारे लगे गार्डवाल के रॉड से टकरा गया. इस टकराव के कारण वह गिर पड़ा और गार्डवाल का रॉड उसके पेट में घुस गया.
तत्काल सहायता
दुर्घटना के बाद एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी. ड्राइवर ने तुरंत गुवा सेल अस्पताल के कर्मी को फोन करके घटना की जानकारी दी. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस भेजकर युवक को उठाया और गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने बताया कि युवक का पेट फट गया है और उसकी स्थिति गंभीर है. इस घटना की जानकारी युवक के परिजनों को तुरंत दी गई है.
इसे भी पढ़ें: West Singhbhum के इस डिग्री कॉलेज में है शिक्षकों का अभाव और जल की समस्या, छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
There is no ads to display, Please add some



















































