Ranchi: भारी बारिश में ढह गया मिट्टी का आशियाना, दो की मौत

रांची (मुरी):  मुरी ओपी क्षेत्र के बड़ा मुरी गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी. लगातार बारिश के कारण एक पुराना मिट्टी का घर ढह गया, जिसमें 65 वर्षीय वृद्ध महिला फुलो मुंडा मलबे के नीचे दब गईं. जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, उनकी सांसें थम चुकी थीं.

घटना सुबह करीब 3.30 बजे की है. घर में रह रहे महिला के मामा राम मुंडा ने जैसे ही छत के गिरने की आवाज सुनी, उन्होंने अन्य परिजनों को आवाज देकर बुलाया. तुरंत बचाव कार्य शुरू हुआ और पुलिस को भी सूचना दी गई. मलबा हटाने के दौरान राम मुंडा को घायल अवस्था में निकाला गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फुलो देवी को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसी सुबह सिंगपुर मोड़ स्थित धनेश्वर कुम्हार का मिट्टी का घर भी पूरी तरह से धराशायी हो गया. सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

ग्रामीण इलाकों में अब भी बड़ी संख्या में लोग मिट्टी के पुराने मकानों में रहते हैं. बारिश के साथ ये घर खतरे का कारण बनते जा रहे हैं. यह घटना एक बार फिर प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग के लिए चेतावनी है कि ऐसी कमजोर संरचनाओं की समय रहते जांच और मरम्मत होनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: छह महीने से जलमीनार बंद, कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण – सरकार से उम्मीद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीसी कार्यालय के गेट पर बुजूर्ग ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, जवान की तत्परता से बची जान

राजेंद्र नगर की कमेटी में करीब 10 लाख रुपये के कथित गबन का आरोप, महीनों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज था व्यक्ति जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम…

Spread the love

Bahragora : पड़ोसी ही निकला चोर गिरोह का मास्टरमाइंड, सुनार सहित 7 गिरफ्तार, नकद, जेवरात व अन्य सामान बरामद

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए ईचड़ासोल, राजलाबांध, मुड़ाकाटी, पिठापुरा और केंवला के बंद मकानों को निशाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time