बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गुमटी दुकानदार को अवैध विदेशी शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई एनएच-18 पर ओम रेसीडेंसी के पास की गई. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी दुकानदार शंकर प्रसाद करण को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में गुमटी से दर्जनों विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गईं. पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दो साल पहले हुई थी शादी संदेह में पति ने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, नाले में फेंका शव