Gamharia: दिव्यांग छात्र ने JEE Mains में देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान, प्रतिभा को मिला सम्मान

गम्हरिया:  रापचा निवासी दिव्यांग छात्र लखन माहली, जिसने जेईई मेन्स परीक्षा में एसटी/एससी-पीडब्ल्यूडी श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है, को लगातार समाज से सम्मान और सहयोग मिल रहा है. इसी क्रम में समाजसेवी गौरी शंकर टुडू के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि लखन के घर पहुंचे.

लखन की इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया गया. साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी गई.

समाजसेवी गौरी शंकर टुडू ने जानकारी दी कि लखन आगामी 19 जुलाई को उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली रवाना होगा. घर की आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने लखन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है.

टुडू ने लखन को क्षेत्र की शान बताते हुए कहा कि इस प्रतिभाशाली छात्र के सपनों को पंख देने के लिए भविष्य में भी हर संभव सहायता की जाएगी.

सम्मान और सहयोग के इस अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष जवाहर लाल माहली, झारखंड आंदोलनकारी भोजोहरि मार्डी और माझी बाबा देव मार्डी भी मौजूद थे. सभी ने लखन की मेहनत और संकल्प की सराहना की और कहा कि ऐसे होनहार युवाओं के लिए समाज को आगे आना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला समन्वय समिति की बैठक में उठा विकास का मुद्दा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजनाएं फैलाएंगी पंख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time