Gamharia: झामुमो कार्यालय में बैठक के बीच घुसा विषैला सर्प, मच गया हंगामा

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड के उषा मोड़ स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कैंप कार्यालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जहरीला सांप अचानक कार्यालय में घुस आया. उस समय कार्यकर्ता क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर बैठक कर रहे थे.

जैसे ही सांप कार्यालय परिसर में घुसा, वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई. सांप सीधे बगल के एक बंद कमरे में जाकर छिप गया. स्थिति को संभालने के लिए कार्यकर्ताओं ने उस कमरे का ताला तोड़ दिया और सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया.

करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद कार्यकर्ता सांप को पकड़ने में सफल हुए. उसे एक डब्बे में बंद कर जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया. इस पूरी प्रक्रिया में बैठक बाधित हो गई और किसी भी मुद्दे पर चर्चा संभव नहीं हो सकी.

इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, नगर उपाध्यक्ष शंकर मुखी, सोखेन हेंब्रम, कोंदा बेसरा और गोम्हा हांसदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभी ने मिलकर स्थिति को संभाला और सांप को बिना किसी नुकसान के बाहर निकालने में योगदान दिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: NH -33 पर अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए तीन वाहन

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time