Jamshedpur: NH -33 पर अवैध बालू परिवहन करते पकड़े गए तीन वाहन

जमशेदपुर:  जिला में अवैध बालू खनन और उसके परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के स्पष्ट निर्देशों के तहत खनन टास्क फोर्स द्वारा शनिवार को मानगो थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

इस अभियान के दौरान एनएच-33 से तीन ऐसे वाहन पकड़े गए जो बिना वैध अनुज्ञप्ति (चालान) के बालू का अवैध परिवहन कर रहे थे. जब्त किए गए वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं –
WB03 – 2364, JH05AY – 5162 और JH05AU – 9269.

जांच में पाया गया कि इन वाहनों के पास किसी भी प्रकार का वैध परिवहन दस्तावेज या राजस्व रसीद नहीं था.

उक्त वाहन Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम 13 का स्पष्ट उल्लंघन कर रहे थे. इस आधार पर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया और मानगो थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: टुईलाडुंगरी गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश में मारी थी गोली

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time