Gamharia: गांव-गांव में चलेगा संस्कृति बचाओ अभियान, 36 सदस्यीय संचालन टीम गठित

गम्हरिया:  टायो गेट स्थित संथाल सरना उमूल में रविवार को बोड़ो पीड़ पारगाना महाल की बैठक पारगाना राजेश टुडू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में लगभग 70 गांवों के माझी बाबा और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

बैठक में पारंपरिक सामाजिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, रूढ़ीवादी प्रथाओं पर पुनर्विचार करने और समाज को आधुनिकता के साथ संतुलन में ढालने को लेकर विचार हुआ. पारगाना राजेश टुडू ने कहा कि आदिवासी समाज के युवा अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं, जिसे रोकना आवश्यक है.

राजेश टुडू ने घोषणा की कि जल्द ही पंचायत कला-संस्कृति भवन में एक संस्कृति केंद्र खोला जाएगा. इसमें आदिवासी वाद्य यंत्रों, परंपरागत वस्त्रों, शिल्पकला और सांस्कृतिक प्रतीकों को संग्रहित किया जाएगा. इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना और सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करना है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ ओलचिकी लिपि को लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. यह पहल आदिवासी भाषा और लिपि के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को धूमधाम और गरिमा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनसभा और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा.

36 सदस्यीय संचालन टीम गठित
समाज की स्वशासन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के लिए 36 सदस्यीय टीम का गठन किया गया. इसमें शामिल हैं:
12 माझी बाबा
12 बुद्धिजीवी सदस्य
12 शिक्षित युवा
यह टीम सामाजिक मुद्दों, निर्णय प्रक्रिया और युवा भागीदारी में सक्रिय भूमिका निभाएगी.

बैठक में प्रमुख रूप से बिराम माझी, सोखेन हेंब्रम, कारजी लश्कर टुडू, जोगेंद्र मार्डी, देव मार्डी, भागवत बास्के, सुकराम टुडू, सुरेंद्र टुडू, भोजो मार्डी सहित अनेक गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : DAV नेशनल स्पोर्ट्स का आगाज़, आठ स्कूलों के 180 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time