Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में पार्किंग कर्मियों से उलझे DSP, पर्ची मांगने पर भड़के

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रविवार देर रात उस वक्त हंगामा मच गया जब पार्किंग कर्मचारियों ने डीएसपी भोला प्रसाद की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक लिया. उन्होंने पर्ची कटाने की बात कही, जिससे अधिकारी नाराज हो गए और तत्काल पुलिस बल को मौके पर बुला लिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई और चार से पांच पार्किंग कर्मचारियों को खदेड़ते हुए जमकर पीटा. अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्टेशन परिसर में करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा. यात्री और स्थानीय लोग असमंजस में पड़ गए, वहीं रेलवे सुरक्षा बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की.

घटना के बाद जीआरपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पार्किंग मैनेजर से सभी कर्मचारियों की सूची मांगी है. साथ ही आदेश दिया गया है कि आगे से सभी कर्मी वैध कंपनी आईडी कार्ड के साथ ही कार्यस्थल पर मौजूद रहें. उन्हें केवल इन और आउट गेट पर ही तैनात करने की बात कही गई है.

डीएसपी भोला प्रसाद ने इस घटना पर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. हालांकि, पुलिस और रेलवे प्रशासन दोनों ने यह स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी, 26 जुलाई तक मौसम रहेगा बेहद सक्रिय

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में पहुंचा नदी का पानी, मानगो के निचले इलाके का विधायक सरयू राय ने किया दौरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time