Jamshedpur: कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर 5 अगस्त को विधानसभा के समक्ष धरना देगा RTI संघ

जमशेदपुर:  आरटीआई कार्यकर्ता संघ की केंद्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल बहादुर ने झारखंड में आरटीआई कार्यकर्ताओं को मिल रही धमकियों और प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि— “केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल को मोबाइल पर धमकी दिए जाने के दो महीने बाद भी पुलिस न एफआईआर दर्ज कर रही है, न कोई कार्रवाई कर रही है। यह दर्शाता है कि प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि पोटका के आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू को भी मोबाइल से मुखिया द्वारा धमकी दी गई। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों पर 126 बीएनएसएस की धारा लगाकर मामले को हल्का करने का प्रयास किया।

दिल बहादुर ने कहा कि आरटीआई एक्ट का उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन स्थापित करना है। परंतु प्रशासन की निष्क्रियता लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। संघ ने 5 अगस्त को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना देने की घोषणा की है।

दिल बहादुर ने आरोप लगाया कि राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है, लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारी इसे भी अनदेखा कर रहे हैं। “ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ अधिकारी जानबूझकर सरकार की छवि खराब करना चाहते हैं।”

संघ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल संतोष गंगवार, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी और डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। संघ के लीगल सेल ने इस मामले को हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, विधायकों को पत्र भेजकर अनुरोध किया जाएगा कि वे इस गंभीर विषय को मानसून सत्र में उठाएं।

दिल बहादुर ने अंत में स्पष्ट किया कि आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किसी भी स्तर तक किया जाएगा। प्रशासन की लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष पूर्वी घोष, सदन कुमार ठाकुर, मुस्ताक अहमद, महासचिव कृतिवास मंडल, दिनेश कर्मकार, रिषि नंदन केसरी, सुलोचना मुंडा, तसलीमा मल्लिक, विजय सिंह, दिनेश किनु, सुनील मुर्मू, कांग्रेस महतो, विनोद दास, चंद्रशेखर आज़ाद, गौतम मंडल, राजू बेसरा और सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष अनंत कुमार महतो, प्रकाश महतो, सुसेन गोप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नाबालिग से अश्लील हरकत करने के आरोपी को मिला संदेह का लाभ, कोर्ट ने किया बरी

 

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; तीन किशोर भी अपराध में शामिल

30 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात आई सामने, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time