breaking : सोनारी एयरपोर्ट पर हादसा टला, रनवे पर फिसला विमान, यात्री सुरक्षित, मामूली चोट

जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब भुवनेश्वर से आ रहा इंडिया वन एयर का एक 19 सीटर चार्टर विमान रनवे पर लैंडिंग के दौरान फिसल गया। गीले रनवे के चलते विमान का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और वह फिसलकर उत्तर दिशा की ओर घास पर जाकर रुक गया। विमान में उस समय दो पायलट समेत कुल 9 यात्री सवार थे। लैंडिंग के दौरान तेज झटका लगने से यात्री घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। हालांकि पायलटों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में केवल एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के तुरंत बाद सोनारी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा मानकों और रनवे की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण रनवे गीला था, जिसके चलते यह घटना हुई।

एएआईबी की टीम ने की जांच

घटना की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम को बुलाया गया है। विमान की तकनीकी जांच और रनवे की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन ने रनवे की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए भविष्य में सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जबलपुर में चलती ट्रेन से गिर कर बुजुर्ग की मौत, DRM और श्रम विभाग ने की मदद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka: पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, लेटलतीफ अधिकारियों-कर्मचारियों पर भड़के, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर घंटों बैठे

देर से पहुंचे कर्मियों को माला पहनाकर जताई नाराजगी; कहा- जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए पहुंच रहे ग्रामीण, काम धीमा होने की मिली…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार; तीन किशोर भी अपराध में शामिल

30 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात आई सामने, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद जमशेदपुर : शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time