Chaibasa: जंगल में पत्ता तोड़ रही थी किशोरी, झाड़ियों में छिपे ज़हरीले सांप ने डंसा

गुवा:  गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब 16 वर्षीय माधुरी बागे को जंगल में पत्ता तोड़ते समय एक जहरीले सांप ने डंस लिया।

माधुरी गांव के पास के जंगल में पत्ते तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक पेड़ पर छिपे हरे रंग के सांप ने उसके दाहिने हाथ पर हमला कर डंस लिया। घबराई माधुरी तुरंत पत्ता छोड़कर घर की ओर भागी और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजनों ने बिना देर किए माधुरी को गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

गुवा सेल अस्पताल के डॉक्टर बिप्लब दास ने इस अवसर पर नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा— “बरसात के मौसम में झाड़ियों और घर के आसपास का विशेष ध्यान रखें। झाड़ियों की सफाई करें और घर के चारों ओर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें, जिससे विषैले जीव-जंतु घर में प्रवेश न कर सकें।” उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के दिनों में जंगल या घनी झाड़ियों में जाने से पहले सावधानी बरतें और भीगने से बचें।

 

 

इसे भी पढ़ें : breaking : सोनारी एयरपोर्ट पर हादसा टला, रनवे पर फिसला विमान, यात्री सुरक्षित, मामूली चोट

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time