Bihar: नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें तेज, BJP विधायक ने जताया समर्थन

पटना:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. इस क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल किया जा रहा है.

मंगलवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इस चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैं तो यह बेहद खुशी की बात होगी. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हम उनके उपराष्ट्रपति बनने का समर्थन करते हैं”.

जगदीप धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67(A) के तहत स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही वे राज्यसभा के सभापति के पद से भी मुक्त हो गए हैं, क्योंकि भारत का उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा का एक्स-ऑफिसियो चेयरमैन होता है.

अब जब यह पद खाली हो चुका है, तो यह प्रश्न उठता है कि राज्यसभा की कार्यवाही कौन संभालेगा. संविधान के अनुसार, जब उपराष्ट्रपति उपस्थित न हों, तो राज्यसभा का सत्र डिप्टी चेयरमैन की अध्यक्षता में संचालित किया जाता है.

मौजूदा समय में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह हैं, जो 2020 से इस पद पर कार्यरत हैं. नए उपराष्ट्रपति के चुने जाने और पदभार संभालने तक राज्यसभा की कार्यवाही वही संचालित करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें :

Jagdeep Dhankhar resigned: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अचानक छोड़ा पद, भाजपा के सामने है यह दोहरी चुनौती
Spread the love
  • Related Posts

    Parliament : लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज

    नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव को बुधवार को ध्वनि मत से खारिज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की…

    Spread the love

    SC ने केंद्र सरकार को Covid-19 टीकाकरण के कारण वैक्सीन से होने वाले नुकसान या गंभीर प्रतिकूल प्रभावों के मामलों के लिए एक ठोस ‘मुआवजा नीति’ तैयार करने का दिया निर्देश 

    नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों (Side Effects) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने केंद्र सरकार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *