appointment : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, अटकलें तेज

नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश  ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अचानक उनकी राष्ट्रपति से मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। उपराष्ट्रपति बनने की रेस में भी उनका नाम आगे माना जा रहा है।

कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद यही चर्चा है कि आगे कौन उपराष्ट्रपति होगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को इस पद के लिए संभावित चेहरा माना जा रहा है।

जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 11 अगस्त 2027 तक का था। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि नीतीश कुमार को प्रोमट करने के लिए बीजेपी ने ही जगदीप धनखड़ पर इस्तीफे का दबाव डाला था।

नियमों के मुताबिक राज्यसभा के सभापति का पद खाली होने के बाद हरिवंश नारायण सिंह ने कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी संभाल ली है। जब तक नए उपराष्ट्रपति को नहीं चुना जाता, वही सभापति की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए उन्हें मजबूत चेहरा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि वह जेडीयू की पृष्ठभूमि से आते हैं।

पीएम मोदी व नीतीश से हैं अच्छे रिश्ते

इसके अलावा पीएम मोदी और नीतीश कुमार दोनों से उनके रिश्ते अच्छे बताए जाते हैं। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। नियम यह है कि उपराष्ट्रपति का पद खाली होने पर जल्द से जल्द चुनाव कराया जाना चाहिए। चुनाव आयोग कभी भी उपराष्ट्रपति चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अगर चुनाव होता है तो एनडीए की स्थिति मजबूत है। इस चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद वोट डालते हैं। दोनों सदनों में मिलाकर इस समय 786 सदस्य हैं। ऐसे में जीत के लिए कम से कम 394 वोटों की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें : Bihar: नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें तेज, BJP विधायक ने जताया समर्थन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन रवाना, सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर में किया उद्घाटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाई हरी झंडी विधायक सरयू राय ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर जताई नाराजगी, सुधार नहीं होने पर हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time