Bihar: चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, काटे जाएंगे 51 लाख मतदाताओं के नाम

पटना:  इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग राज्यभर में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) कर रहा है. इस प्रक्रिया के तहत करीब 51 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं.

किन वजहों से हट रहे हैं नाम?
नाम हटाने की कई वजहें सामने आई हैं:

  1. 18 लाख लोग अब जीवित नहीं हैं.
  2. 26 लाख मतदाता दूसरी विधानसभा में स्थानांतरित हो चुके हैं.
  3. 7 लाख लोगों के नाम दो जगह दर्ज हैं.
  4. कुछ नाम डुप्लीकेट एंट्री या तकनीकी त्रुटियों के कारण हटाए जा रहे हैं.

ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हर मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करे, ताकि मतदान के दिन किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

कैसे करें अपना नाम चेक?
अगर आप बिहार के वोटर हैं, तो नीचे दिए गए तरीकों से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं.
  2. “Search in Electoral Roll” ऑप्शन चुनें.
  3. EPIC नंबर या नाम के माध्यम से सर्च करें.
  4. इसके अलावा आप Voter Helpline App की मदद से भी अपना नाम चेक कर सकते हैं.

क्या हट गया है आपका नाम? ऐसे जुड़वाएं दोबारा
यदि आप अभी भी बिहार में रहते हैं और योग्य मतदाता हैं, लेकिन आपका नाम लिस्ट से हट गया है, तो आप दोबारा इसे जुड़वा सकते हैं:

  1. वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं.
  2. Form-6 भरें.
  3. इसमें अपना नाम, पता, जन्मतिथि जैसी जानकारी भरें.
  4. साथ में कोई वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) अपलोड करें.
  5. सबमिट करने के बाद बीएलओ आपके पते पर वेरिफिकेशन के लिए आ सकता है.

अगर सभी जानकारियां सही पाई गईं, तो कुछ ही दिनों में आपका नाम दोबारा वोटर लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें :

Supreme Court : बिहार में हो रहे SIR पर जानबूझकर अफवाह फैलाया जा रहा : चुनाव आयोग 
Spread the love

Related Posts

Bahragora : कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकार, ED की कार्रवाई को बताया गैरवाजिब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने…

Spread the love

Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time