Jamshedpur: अबुआ आवास व मनरेगा योजनाओं की प्रगति पर उठे सवाल, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

जमशेदपुर:  उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान ने धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत का दौरा कर मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अपूर्ण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के बाद डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय में बैठक कर मनरेगा और अबुआ आवास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने मानव दिवस सृजन, NMMS, दीदी बाड़ी, बिरसा हरित ग्राम योजना और 100 दिनों के रोजगार जैसे लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रगति का जायजा लिया.

डीडीसी ने स्पष्ट किया कि आवास योजनाओं में पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि प्राप्त होने के बावजूद जिन लाभुकों के घरों की प्लिंथ, लिंटर या पूर्ण निर्माण लंबित है, उनका जियो टैग तीन दिन के भीतर पूरा किया जाए.

जिन लाभुकों ने पहली किस्त की राशि लेने के बावजूद प्लिंथ तक का निर्माण नहीं किया है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है. ऐसे प्रत्येक 10-10 लाभुकों की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सेवकों को सौंपी गई है. डीडीसी ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होता है, तो संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण और बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, एपीओ मनरेगा, जिला समन्वयक आवास, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सेवक और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा मोटर्स यूनियन की बैठक में रूद्राभिषेक और बोनस पर बनी रणनीति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *