Jamshedpur: पर्यावरण और आजीविका को जोड़ता ‘ग्रीन मिशन’, NUVOCO ने लगाए 165 पौधे

जमशेदपुर:  न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत जमशेदपुर के सामुटोला गांव में सामाजिक वानिकी परियोजना की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन को बहाल करना और स्थानीय लोगों को स्थायी आमदनी का साधन प्रदान करना है.

परियोजना की शुरुआत स्थानीय आदिवासी लाभार्थी सुषेन मंगांडी की जमीन पर 165 पौधे लगाकर की गई. इनमें जामुन, आम सहित अन्य फलदार प्रजातियों के पौधे शामिल हैं. ये न केवल पर्यावरण को समृद्ध बनाएंगे, बल्कि भविष्य में आर्थिक रूप से भी ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होंगे.

इस अवसर पर जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड हरिकिशोर गरिकापति और पर्यावरण प्रमुख की उपस्थिति में ग्रामीणों और हितधारकों के बीच इस परियोजना का उद्घाटन किया गया. हरिकिशोर गरिकापति ने कहा कि यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि यह न्युवोको के समावेशी और सतत विकास के दृष्टिकोण को भी दर्शाती है.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: बारीगोड़ा सामुदायिक विद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

 

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time