Chandil: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रबंधन समिति की बैठक, दंत चिकित्सक की नियुक्ति पर हुई चर्चा

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सीएचसी प्रभारी डॉ. अनंत कुमार महतो ने की. बैठक में सीएचसी की कार्यशैली में सुधार और स्वीकृत योजनागत राशि के उपयोग को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ.

बैठक में डॉ. महतो ने नीमडीह सीएचसी में दंत चिकित्सक की स्थायी व्यवस्था को लेकर विशेष प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दंत रोगियों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में सीएचसी में एक स्थायी दंत चिकित्सक की नियुक्ति आवश्यक है.

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अस्पताल योजना के तहत प्राप्त रख-रखाव और दवा क्रय से संबंधित राशि का योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाएगा. इस राशि से दवाओं की उपलब्धता, भवन की मरम्मत, साफ-सफाई और उपकरणों की मरम्मत आदि कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी.

बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने स्वास्थ्य केंद्र की बेहतर कार्यप्रणाली और सेवा विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time