Bihar: नीतीश सरकार की सौगात, पत्रकारों की पेंशन में ढाई गुना बढ़ोतरी

पटना:  बिहार सरकार ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को एक बड़ी राहत दी है. अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया मंच X (पहले ट्विटर) पर की. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले का लाभ उन सभी पात्र पत्रकारों को मिलेगा जो योजना के अंतर्गत आते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार की मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित पति या पत्नी को अब 3 हजार के बजाय हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी.

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं. उनका समाज के विकास में अहम योगदान होता है. सरकार की यह कोशिश है कि पत्रकार बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े.

इस फैसले के बाद पत्रकार समुदाय में उत्साह और संतोष की लहर है. लंबे समय से पत्रकार संगठनों की ओर से पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है.

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का उद्देश्य राज्य के उन पत्रकारों को आर्थिक सहारा देना है, जिन्होंने वर्षों तक मीडिया जगत में सक्रिय भूमिका निभाई है और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. पहले इस योजना के तहत सिर्फ 6 हजार रुपये प्रति माह की राशि दी जाती थी, जो अक्सर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त होती थी. अब इस राशि में बढ़ोतरी से उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: तेजस्वी यादव रहेंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, लालू ने की नई टीम की घोषणा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time