Saraikela: नदी जलस्तर में वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, किया तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण

सरायकेला:  जिले में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र स्वर्णरेखा और खरकई सहित विभिन्न जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा उपायों को अमल में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने आज आदित्यपुर, गम्हरिया, आरआईटी और गंजिया बराज सहित डूब क्षेत्र व तटीय इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को राहत, निगरानी और जनसुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त के निर्देश मुख्य बिंदुओं में:
🔹 तटीय क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता:
सभी अनुमंडल और अंचल अधिकारी लगातार निगरानी करें। जलाशयों से जल छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए समय पर अलर्ट जारी करें।

🔹 बुनियादी सेवाओं की तत्परता:
बिजली, पेयजल, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं निर्माण विभाग जलजमाव और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।

🔹 शैक्षणिक संस्थानों की निगरानी:
जिला शिक्षा पदाधिकारी व समाज कल्याण पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी जोखिम वाली स्थिति में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद या स्थानांतरित किया जाए।

🔹 पंचायती जनप्रतिनिधियों की भागीदारी:
मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी जनसंपर्क व राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।

🔹 सूचना प्रचार तेज़ करें:
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग माइकिंग, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सतर्कता व सुरक्षा संदेश लगातार प्रसारित करें।

🔹 स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़:
प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आपात दवाओं, चिकित्साकर्मियों, एम्बुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

🔹 नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय:
प्रत्येक अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहें और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखें।

🔹 नियमित क्षेत्रीय निगरानी:
बीडीओ, सीओ और क्षेत्रीय पदाधिकारी संभावित बाढ़ क्षेत्रों में निगरानी रखें और ज़रूरत पड़ने पर तुरंत राहत कार्य शुरू करें।

आम जनता से अपील:
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें, नदियों-नालों के पास न जाएं और विशेष आवश्यकता को छोड़कर घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय द्विवेदी, अंचल अधिकारी अरविंद वेदीया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: VIP लेन में टोल नहीं देने पर बवाल, शुल्क मांगने पर सिक्योरिटी इंचार्ज की बेरहमी से पिटाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time