जमशेदपुर: आज NCP के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया है. इस योजना के तहत 65 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा.
प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
डॉ. पांडेय ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एनडीए सरकार के नेतृत्व में वर्षों से लंबित 8वें वेतन आयोग के मामले में ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इस निर्णय से आयोग के गठन का रास्ता साफ हुआ है, जिससे देशभर के 65 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
समिति की समयसीमा
उन्होंने आगे कहा कि अब यह समिति अपने निर्धारित समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, ताकि यह 1 जनवरी 2026 से लागू हो सके. यह न केवल केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए, बल्कि पेंशन धारकों और सभी राज्य कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी साबित होगी.
राज्य कर्मचारियों पर प्रभाव
डॉ. पांडेय ने यह भी कहा कि केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होते ही राज्य सरकारों के लिए भी इसे लागू करने का रास्ता साफ हो जाएगा इससे सभी कर्मचारियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur FC Vs. मोहन बागान, ISL का रोमांचक मुकाबला 21 को
There is no ads to display, Please add some



















































