जमशेदपुर: भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता जयप्रकाश पांडेय ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा मोहल्ला क्लिनिक’ रखना न सिर्फ दुखद है, बल्कि संकुचित मानसिकता का परिचायक भी है.
पांडेय ने कहा कि जिस नेता – अटल बिहारी वाजपेयी – ने झारखंड राज्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, आज उन्हीं के नाम को मिटाया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसी राज्य के मुखिया हैं, और यह विडंबना है कि वे उस व्यक्ति के नाम को हटवा रहे हैं, जिसने इस राज्य को आकार दिया.
जयप्रकाश पांडेय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक खास राजनीतिक एजेंडे के तहत भाजपा के प्रतीकों और नामों को systematically मिटाने में लगी है. उन्होंने कहा, “यह सरकार भाजपा के अस्तित्व को झारखंड से खत्म करना चाहती है, लेकिन ऐसा कभी संभव नहीं होगा. यह जनभावना के खिलाफ है.”
पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपनी मानसिकता नहीं बदली, तो आने वाले समय में जब भाजपा सत्ता में लौटेगी, अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम फिर से बहाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता अब हेमंत सरकार की कार्यशैली से ऊब चुकी है और बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है.
भाजपा नेता ने अंत में कहा कि पार्टी इस निर्णय का ज़ोरदार विरोध करेगी और राज्य की जनता के बीच सरकार की मंशा का “आईना” दिखाएगी.
इसे भी पढ़ें : Kolhan: जलस्तर बढ़ने से संकट में आया जीवन, चांडिल डैम के आठ गेट खुले – जुगसलाई में भरा 20 फीट तक पानी
There is no ads to display, Please add some


















































