Jamshedpur: रात के अंधेरे में घर में घुसकर महिला से मारपीट, सुनसान स्थान तक घसीट ले गए आरोपी

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के आश्रम पाड़ा, हलुदबनी में शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। महिला ने दो युवकों — राहुल पानी और सौरभ पानी (निवासी: झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल) — पर घर में जबरन घुसकर मारपीट करने और उसे खींचकर एक सुनसान जगह ले जाकर बंद करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा और फिर उसके साथ हाथापाई कर जबरन घसीटते हुए बाहर ले गए। बताया जा रहा है कि इस हमले की जड़ें किसी पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई हैं।

घटना के तुरंत बाद परसुडीह थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। इस गंभीर घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में अब रात 11 बजे तक मिलेगी शराब, बदली समय सीमा

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *