Chaibasa की बहू सीमा चौधरी ने रचा इतिहास, हासिल की JPSC में सफलता

चाईबासा:  झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में न्यू कॉलोनी गांधी टोला, चाईबासा की बहू सीमा चौधरी ने 142वीं रैंक हासिल की है. उन्हें झारखंड वित्तीय सेवा में नियुक्ति मिली है. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में एक नई पहचान बनाई है.

सीमा चौधरी दो छोटे बच्चों की माँ हैं और एक साधारण गृहिणी के रूप में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण रही है. फिर भी उन्होंने तीन वर्षों तक लगातार पढ़ाई की. उन्होंने बताया, “मैंने पहले 10 मिनट पढ़ाई शुरू की, फिर 15 मिनट. धीरे-धीरे यही समय बढ़ता गया. समय निकालना ही पड़ता है.”

सीमा ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे रेनेशाँ आईएएस कोचिंग संस्थान, रांची का महत्वपूर्ण योगदान रहा. “रवि कुमार सर और सोनी कुमारी सिंह मैम ने मुझे वह अनुशासन सिखाया, जो इस परीक्षा के लिए बेहद जरूरी होता है.”

सीमा ने बताया कि उन्होंने कभी फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे किसी भी सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया. “मेरा लक्ष्य ही मेरी प्राथमिकता थी. युवाओं को चाहिए कि एक ही सपना देखें और उसे हासिल करने में पूरी ताकत लगा दें. अगर आप कई लक्ष्यों के पीछे भागेंगे, तो एक भी पूरा नहीं होगा.”

सीमा ने अपनी सफलता का सबसे पहला श्रेय अपनी माँ को दिया. “छह साल की उम्र में पिता का देहांत हो गया था. माँ ने फोर्थ ग्रेड की नौकरी करके तीनों बच्चों को पढ़ाया. वही मेरी प्रेरणा बनीं. मेरे पति ने हमेशा मेरा साथ दिया. बच्चे मेरी पढ़ाई के दौरान मुझसे दूर रहे, लेकिन पूरे परिवार ने मेरे सपने को अपना सपना मान लिया.”

सीमा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक सेवा थी, लेकिन रैंक थोड़ी नीचे रहने से उन्हें झारखंड वित्तीय सेवा मिली. “मैं इसे भगवान का आशीर्वाद मानती हूं. मैंने कॉमर्स विषय से तैयारी की थी और इस सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हूं.”

सीमा चौधरी की सफलता सिर्फ परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक जिद, आत्मविश्वास और समर्पण की मिसाल है. उनकी यह यात्रा उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को सच करना चाहती हैं.

 

इसे भी पढ़ें :  Ranchi: गहनों की चोरी कर गिरवी रख लोन लेनेवाले शातिर दंपती गिरफ्तार, इस तरह खुला राज़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time