Jharkhand: पद्मश्री छुटनी महतो की अपील – “सम्मान के साथ मिले ज़मीन और पेंशन”, अन्य राज्यों का दिया हवाला

सरायकेला:  गम्हरिया प्रखंड की सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सम्मानित छुटनी महतो ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से भेंट की. इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि झारखंड के पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त नागरिकों को आवासीय ज़मीन और मासिक पेंशन दी जाए.

छुटनी महतो ने बताया कि कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पद्मश्री प्राप्त नागरिकों को पांच डिसमिल भूमि, 25 हजार रुपये मासिक पेंशन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने सुझाव दिया कि झारखंड सरकार को भी इसी तर्ज पर कार्य करते हुए सम्मानित व्यक्तियों के लिए विशेष नीतियां बनानी चाहिए.

छुटनी महतो ने मांग की है कि आगामी बजट सत्र में इस विषय को शामिल कर नीति निर्माण किया जाए. उन्होंने कहा कि समाज के लिए समर्पित इन नागरिकों की सेवाओं को सम्मान देने के लिए सरकारी स्तर पर ठोस कदम उठाना आवश्यक है.

इस मुलाक़ात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने आश्वासन दिया कि झारखंड में भी उड़ीसा राज्य की तर्ज पर पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह अनुदान देने की पहल की जाएगी.

 

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: चांडिल को मिली नई सौगात, संजय सेठ ने किया NH-18 और NH-33 को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *