Jamshedpur: 14 परिवारों ने किया नए घर में प्रवेश, सौंपी गई चाबियां

जमशेदपुर:  चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को अबुआ आवास योजना के अंतर्गत 14 लाभुकों को उनके नए घर की चाबी सौंपी गई। सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में उन्हें उपहार भी दिए गए। इस मौके पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना को लेकर कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा दिखी। नव-निर्मित आवास पाने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक समीर मोहंती ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक संवेदनशील पहल है, जो गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य में पेंशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं जनजीवन में बदलाव ला रही हैं।

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने लाभुकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे तय समयसीमा में घर का निर्माण कार्य पूरा करें, ताकि अगली किश्तें और सुविधाएं निर्बाध रूप से मिल सकें। उन्होंने बताया कि चाकुलिया प्रखंड में अब तक करीब 4000 घरों का निर्माण जारी है और जल्द ही बड़ी संख्या में लोगों को उनका आशियाना मिल जाएगा।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में लाभुकों ने मंच से अपने अनुभव भी साझा किए। किसी ने कहा कि “अब बारिश से डर नहीं लगता”, तो किसी ने कहा “हमारे बच्चों को अब बेहतर जगह पढ़ने को मिलेगा”। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभुकों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सामूहिक उत्सव का रूप दे दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गांव में उपायुक्त ने ग्रामीणों की सुनी बात, जाना विकास का हाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time