Jamshedpur: BLA-2 से लेकर बूथ कमिटी तक, गांव-गांव में सक्रिय हो रही कांग्रेस

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले जमशेदपुर प्रखंड के चार मंडलों – टाटानगर, बागबेड़ा, घाघीडीह और परसुडीह – में संगठन सृजन बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में पंचायत कमिटी, बूथ कमिटी और बीएलए-2 (BLA-2) के गठन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए और ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण व नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी मंडलों में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को नीचे तक मज़बूत करना ज़रूरी है। इसके लिए हर पंचायत में कांग्रेस कमिटी और बूथ स्तर पर सक्रिय टीम बनानी होगी। उन्होंने कहा कि BLA-2 के चयन और फार्म भरने की प्रक्रिया अनिवार्य है। सभी मंडल अध्यक्षों को उन्होंने फार्म और नियुक्ति पत्र सौंपे ताकि पंचायतवार बैठकें कर संगठन का विस्तार तेज़ी से किया जा सके।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे गांवों में जाकर आम लोगों की समस्याओं को समझें और समाधान की कोशिश करें। जिलाध्यक्ष ने ज़ोर देकर कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मज़बूत जनाधार के साथ एक विकल्प के तौर पर खड़ा करने के लिए ये ज़मीनी संगठन बहुत ज़रूरी हैं।

इस बीच परसुडीह मंडल की बैठक में एक खास मोड़ तब आया जब झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बलजीत सिंह बेदी अचानक निरीक्षण के लिए हलुदबनी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और 11 पंचायतों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कहा कि संगठन को मजबूत करना ही बदलाव की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका को जिम्मेदारी से निभाए और हर पंचायत व बूथ पर मज़बूत नेटवर्क तैयार करे।

बैठकों में जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश सचिव खगेनचंद्र महतो, उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, जिला महामंत्री अपर्णा गुहा, अजय मंडल, संजय झा संत, दिलीप गुप्ता, मोहम्मद सगीर, हंसपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, राजनारायण यादव, रंजन सिंह और नारायण डे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 14 परिवारों ने किया नए घर में प्रवेश, सौंपी गई चाबियां

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण

जमशेदपुर  : आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस की ओर से 15 जून से 19 जून 2026 तक पांच दिवसीय…

Spread the love

Jamshedpur : जरूरतमंद बेटी की शादी में माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार ने किया सहयोग

जमशेदपुर : मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा सिख समाज की एक जरूरतमंद बेटी की शादी में सहयोग किया गया। मंगलवार की सुबह नामदा बस्ती गुरूद्धारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time