Chaibasa: सावन की तीसरी सोमवारी पर गूंजे ‘बोल बम’, शिवभक्ति में डूबा गुवा

गुवा:  सावन की तीसरी सोमवारी पर गुवा का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। अलसुबह से ही ‘बोल बम’ के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं ने तीनों प्रमुख शिवालयों—कुसुम घाट के पास स्थित गुवा शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित मंदिर और योग नगर शिवालय—में जलाभिषेक शुरू कर दिया।

सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों के बाहर देखी गईं। भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन ने तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की, ताकि दर्शन और पूजा में किसी तरह की बाधा न आए। महिलाओं और पुरुषों ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा की सामग्रियों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया।

योग नगर शिवालय में मंदिर कमेटी और समाजसेवियों ने खिचड़ी और खीर का भोग तैयार कराया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

सिर्फ गुवा ही नहीं, आसपास के इलाकों—जैसे किरीबुरु के लोकेश्वर मंदिर, मेघाहातुबुरु के काली मंदिर और ॐ शांति स्थल जैसे धार्मिक स्थानों पर भी भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है।

महिलाओं ने आज के दिन व्रत रख भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों का वातावरण पूरे दिन हर-हर महादेव के नारों और भक्तिमय गीतों से गूंजता रहा।

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: बाबा बुद्धेश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ा सैलाब, झूमते-गाते पहुंचे बाबा के द्वार, Video
Spread the love

Related Posts

Potka : गीतिलता गांव में उन्नत भारत अभियान के तहत रंभा संस्थान का स्वच्छता अभियान

पोटका : भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने पोषित गांव गीतिलता में एक दिवसीय सामुदायिक संवाद एवं…

Spread the love

Potka : विद्यार्थियों को साइबर अपराध पर कोवाली थाना प्रभारी ने किया जागरूक

पोटका: कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइबर अपराध,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time