Jamshedpur: सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुँचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, ICU में भर्ती चार छात्राएं

पटमदा :  अनुशासन सिखाने का काम स्कूल का होता है, लेकिन अगर यही अनुशासन बच्चों के लिए खतरा बन जाए तो सवाल उठना लाजमी है. कुछ ऐसा ही झारखंड के पटमदा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ, जहां चार छात्राओं को महज 5 मिनट की देरी पर 200 बार उठक-बैठक करवाने की सजा दी गई.

घटना सोमवार की है. सजा के बाद सभी छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं. पहले उन्हें माचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा. फिलहाल चारों का इलाज जारी है.

12वीं कक्षा की छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल पहुंचने में थोड़ी देर हो गई थी. इसी पर उन्हें इतना कठोर दंड दिया गया कि वे चक्कर खाकर गिरने लगीं और उल्टियां करने लगीं. परिजनों को स्कूल की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई. उन्हें घटना की जानकारी आस-पास के लोगों से मिली, जो स्कूल परिसर में मौजूद थे.

अब पूरे इलाके में गुस्सा है. अभिभावकों में डर बैठ गया है कि अगर बच्चों से मामूली अनुशासनहीनता पर ऐसा बर्ताव होगा तो वे स्कूल कैसे भेजेंगे.

स्कूल प्रशासन ने अब तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है. दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई तय है.

यह घटना न सिर्फ स्कूल की जिम्मेदारी पर सवाल उठाती है, बल्कि उस सोच पर भी, जिसमें अनुशासन सिखाने के नाम पर बच्चों की जान को खतरे में डाला जा रहा है. ऐसे समय में जब शिक्षा को बच्चों की मानसिक और शारीरिक भलाई से जोड़कर देखा जाना चाहिए, इस तरह की घटनाएं चिंता पैदा करती हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमीन, पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य – एक ही दिन में उठीं कई शिकायतें, कुछ को मिला समाधान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time