Chaibasa: अब पोस्टकार्ड के ज़रिए मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी बच्चों की आवाज़, 50 हजार कार्ड भेजने का लक्ष्य

गुवा:  गुवा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी के खिलाफ अब आवाज़ तेज़ हो रही है. नोवामुंडी प्रखंड के गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है, जिसके तहत हजारों पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे जा रहे हैं.

यह अभियान गुवा डाकघर के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. बाल अधिकार मंच की पदाधिकारी पदमा केसरी ने बताया कि पूरे जिले से 50 हजार पोस्टकार्ड भेजने का लक्ष्य रखा गया है. हर पोस्टकार्ड में बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं, स्कूलों की बदहाली और ज़मीनी स्तर की वास्तविकताएं दर्ज की गई हैं.

उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत जो सुविधाएं हर बच्चे को मिलनी चाहिए, वे कागज़ों से बाहर निकलकर धरातल पर नहीं दिखतीं. गुवा और आसपास के इलाकों में संचालित 50 से ज्यादा स्कूलों में कहीं एक ही शिक्षक पर पूरा स्कूल निर्भर है, तो कहीं बिल्डिंग ही जर्जर हालत में है.

स्कूलों में कक्षाएं चल रही हैं लेकिन न शौचालय हैं, न पीने का पानी, न पुस्तकालय, न खेल का मैदान. कई बच्चों के पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या कोई अन्य पहचान पत्र नहीं है, जिससे उन्हें छात्रवृत्ति, दाखिला, और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा.

पदमा केसरी ने बताया कि आदिवासी इलाकों में भाषावार शिक्षकों की भी बेहद कमी है, जिससे बच्चे अपनी मातृभाषा में ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं. पलायन, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी समस्याएं भी इस बदहाली की वजह से बढ़ रही हैं.

बाल अधिकार सुरक्षा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया और ज़मीनी स्तर पर बदलाव नहीं लाया गया, तो यह अभियान और तेज़ होगा. हर सप्ताह बच्चों की आवाज़ पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी, जब तक कि बदलाव दिखने न लगे.

इस मौके पर मंच की सदस्य ममता देवी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, शंकर दास, मंजुला देवी, शत्रुघ्न केली, सावित्री हेस्सा, कमला तियू, जोनो टोप्पो, गणेश चातोम्बा, सावन गोप, नेहा सिंह, नंदिनी करुवा समेत कई लोग मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुँचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, ICU में भर्ती चार छात्राएं

Spread the love

Related Posts

Bahragora : SDPO की अगुवाई में शांति समिति की बैठक, मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट; बिजली-यातायात के मुद्दों पर हुआ मंथन

बहरागोड़ा : आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम बहरागोड़ा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास आनंद लागुरी…

Spread the love

Jamshedpur : श्री गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में स्टेशन रोड गुदड़ी मार्केट में मीठे शरबत की लगाई गई शब्बील

जमशेदपुर :  सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहादत को समर्पित वीर सिंह हरजीत सिंह परिवार द्वारा स्टेशन रोड गुदड़ी मार्केट के पास मीठे शरबत …

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time