Bahragora: बहरागोड़ा में मंईया सम्मान योजना के लिए 553 महिलाओं ने कराया आधार सीडिंग

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष आधार सीडिंग शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर जिला कार्यालय के निर्देश पर उन लाभुकों के लिए आयोजित किया गया था जिन्हें डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) की सुविधा से वंचित रहने के कारण योजना की राशि नहीं मिल पा रही थी.

शिविर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर आधार सीडिंग की व्यवस्था की गई थी. कार्य में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थियों ने भाग लिया. अनुमानित तौर पर कुल 553 महिलाओं के बैंक खातों को आधार से जोड़ा गया.

प्रखंड प्रशासन ने बताया कि यह पहल इसलिए जरूरी थी ताकि सभी पात्र महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में समय पर प्राप्त हो सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DBT सही फिर भी नहीं मिला पैसा, सम्मान शिविर ने बढ़ाई पीड़ा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *